फेसबुक – इंस्टग्राम कोविड-19 वैक्सीन से सम्बंधित फर्जी सूचना वाले पोस्ट हटाएंगे

वाशिंगट : सोशल मीडिया पर फेसबुक और इंस्टाग्राम ने कोविड-19 वैक्सीन वाली फर्जी सूचनाओं का प्रसार करने वाली पोस्ट को हटाने के फैसला किया है।

अपने बयान में फेसबुक ने गुरुवार को कहा – “जैसा कि हालिया खबरों में कोविड-19 वैक्सीन के इस सप्ताह मार्केट में आने की संभावना है, हम फेसबुक और इंस्टाग्राम पर इससे जुड़े भ्रम फैलाने वाले उन पोस्ट को हटाना शुरू कर देंगे जिन्हें स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने खारिज कर दिया है।”

इस विषय पर कंपनी ने एक उदाहरण देते हुए बताया कि कोविड-19 वैक्सीन में माइक्रोचिप्स लगे होने या फिर कोई ऐसी चीज का लगा होना जो आधिकारिक वैक्सीन सूची में नहीं है, जैसे पोस्ट को हटाए जाने की बात कही। बयान में कंपनी ने ऐसे ही एक और झूठे दावे का हवाला देते हुए बताया कि वैक्सीन की सुरक्षा का परीक्षण करने के लिए समूहों को उनकी सहमति के बिना लगाया जा रहा है। इस तरह की पोस्ट को भी कंपनी ने हटाने का फैसला किया है।

कम्पनी के बयान में इस बात पर भी ज़ोर दिया गया है कि टीकों के बारे में तथ्य विकसित होते रहेंगे, इसलिए नियमित रूप से अपनी नीतियों को अपडेट करने की आवश्यकता पर जोर दिया जाना जरूरी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *