वैज्ञानिकों ने स्टील से भी ज़्यादा मज़बूत और हल्की अनोखी लकड़ी ‘सुपर वुड’ विकसित की है। इन वैज्ञानिकों का दावा है कि यह वज़न और मज़बूती के मामले में कठोर धातुओं और स्टील से भी बेहतर है।

अंतर्राष्ट्रीय मीडिया के अनुसार, एक अमरीकी कंपनी ने स्टील से 10 गुना ज़्यादा मज़बूत और 6 गुना हल्की लकड़ी विकसित की है। वैज्ञानिक लियांग बिंग-हो ने सुपर वुड नामक लकड़ी के बारे में में बताते हुए कहा कि उन्होंने औद्योगिक उपयोग के लिए एक विशेष लकड़ी विकसित की है।
येल विश्वविद्यालय के प्रोफ़ेसर लियांग बिंग-हो ने सुपर वुड के बारे में कहा कि वे लगभग 10 वर्षों से निर्माण में इस्तेमाल हो सकने वाली सामग्री के आविष्कार के बारे में सोच रहे थे। आगे उन्होंने बताया कि मेरा मूल लक्ष्य सेल्यूलोज़ का उपयोग करके लकड़ी को मज़बूत बनाना था। इस काम में मुझे पहली सफलता 2017 में मिली जब मैंने रसायनों का उपयोग करके साधारण लकड़ी को एक बेहतर निर्माण सामग्री में बदल दिया।
बेहद हल्की और मज़बूत लकड़ी यानी सुपरवुड एक इंजीनियर्ड सामग्री है जो मज़बूती के मामले में स्टील से 10 गुना ज़्यादा कारगर है। मैरीलैंड विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं द्वारा विकसित और इन्वेंटवुड कंपनी द्वारा व्यावसायिक रूप से उपलब्ध, सुपरवुड को साधारण लकड़ी का रासायनिक उपचार और कम्प्रेशन के बाद बनाया जाता है ताकि उसे काफ़ी मज़बूत, हल्का और आग व नमी के प्रति प्रतिरोधी बनाया जा सके।
इस सुपर वुड के निर्माण पर रोशनी डालते हुए वह विभिन्न चरणों के बारे में बताते हैं। इसके तहत पहले लकड़ी को पानी में भिगोया जाता है, फिर उसे रसायनों में उबाला जाता है। और इसके बाद आता है इसे दबाए जाने का चरण। इस पूरी प्रक्रिया में करीब एक हफ़्ते का समय लगता है और इसके बाद यह कम वज़न वाली मज़बूत और कठोर लकड़ी हासिल होती है जो हर लिहाज़ से धातुओं और स्टील से बेहतर हो जाती है।
आगे वह बताते हैं कि देखने में यह साधारण लकड़ी जैसी ही लगती है और इसका इस्तेमाल भी साधारण लकड़ी की तरह ही किया जा सकता है, लेकिन यह हर तरह से साधारण लकड़ी से बेहतर है।









