EXIT POLL के मुताबिक हिमाचल और गुजरात में बनेगी भाजपा की सरकार

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल में हुए विधानसभा चुनावों के परिणाम वैसे तो 18 दिसंबर को आएंगे लेकिन चुनाव खत्म होने के साथ ही एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए है। एक्जिट पोल के मुताबिक हिमाचल और गुजरात में भाजपा को जीत मिलती दिख रही है।

 

अब संसद में राहुल अलग से इस मंत्रालय बनाने के लिए उठाएंगे मुद्दा

 

मतदान के बाद सर्वेक्षणों (एक्जिट पोल) के अनुसार गुजरात में दो दशक से राज कर रही भारतीय जनता पार्टी के इस बार भी सत्ता विरोधी लहर को मात देकर फिर से आसानी से सरकार बनाने की संभावना है।

टाइम्स नाउ बीएमआर एक्जिट पोल के अनुसार भाजपा को गुजरात विधानसभा में 182 सीटों में से 109 सीटें मिलने की उम्मीद है जबकि कांग्रेस को 70 सीटें मिल सकती हैं। रिपब्लिक टीवी-सी वोटर के एक्जिट पोल में भाजपा को 108 और कांग्रेस को 74 सीटें मिलने का अनुमान लगाया गया है।

 

पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा ने राज्य में 115 और कांग्रेस ने 63 सीटें जीती थीं। वर्ष 1995 से सत्ता से बाहर रही कांग्रेस ने इस बार वहां भाजपा को चुनाव में कड़ी टक्कर देने की कोशिश की है।

उधर हिमाचल में भी एक्जिट पोल के मुताबिक बीजेपी को बहुमत मिल रहा है एनबीटी-सी वोटर एग्जिट पोल के मुताबिक 68 विधानसभा सीटों वाले हिमाचल में 41 सीटों पर भाजपा जीत रही है। वहीं, सत्ताधारी कांग्रेस को महज 25 सीटें ही मिलती दिख रही हैं। दो सीटें पर निर्दलीय को जीत मिलती दिख रही है।

गुुजरात विधानसभा चुनावः दूसरे चरण में 67 प्रतिशत से अधिक वोटिंग का अनुमान

 

हिमाचल प्रदेश में 2012 में हुए विधानसभा चुनाव में पिछले चुनाव के मुकाबले भाजपा के लिए यह बड़ी बढ़त है। 2012 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 26 सीटों से संतोष करना पड़ा था। कांग्रेस 36 सीटों पर जीत हासिल कर सत्ता में आई थी। एग्जिट पोल के नतीजों के मुताबिक इस बार के चुनाव में भाजपा 15 सीटों पर बढ़त बनाती दिख रही है।एजेंसी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *