ट्रम्प के फ़ैसले के बाद विश्व स्तर विरोध प्रर्दशन- दूतावास स्थानान्तरित करने में समय लगेगा : अमरीका

बैतुल मुक़द्दस के बारे में अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रम्प के फ़ैसले के बाद विश्व स्तर पर शुरु हुआ प्रतिक्रियाओं का सिलसिला बढ़ता ही जा रहा है।

फ़िलिस्तीन में कोई स्थानों पर फ़िलिस्तीनियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़पें हुई हैं जिनमें अनेक फ़िलिस्तीनी घायल हुए हैं।

इसी बीच फ़िलिस्तीनी संगठनों ने हिज़्बुल्लाह के प्रमुख सैयद हसन नसरुल्लाह के इस प्रस्ताव का स्वागत किया है कि बैतुल मुक़द्दस और फ़िलिस्तीन के बारे में एक व्यापक रणनीति तैयार की जाए और प्रतिरोधक संगठनों व शक्तियों को इसी रणनीति के तहत अलग अलग भूमिका सौंपी जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *