एलन मस्क अभी भारत नहीं आएंगे, एक्स पर खुद दी जानकारी

टेस्ला प्रमुख एलन मस्क का भारत दौरा कुछ दिनों के लिए आगे बढ़ गया है। इसकी जानकारी खुद एलन मस्क ने पोस्ट के माध्यम से दी है।

भारत दौरा टलने की जानकारी पोस्ट करके टेस्ला प्रमुख एलन मस्क ने अपने तलने की जानकारी दी

अपनी पोस्ट में मस्क ने लिखा- “दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुझे टेस्ला के प्रति उत्तरदायित्व के चलते भारत दौरा टालना पड़ रहा है। लेकिन मैं इस साल ही भारत आने का अवसर तलाश रहा हूं।”

मीडिया रिपोर्ट के हवाले से मिली ख़बरों से पता चलता है कि 23 अप्रैल को टेस्‍ला के तिमाही नतीजे के बारे में जानकारी देने के लिए मस्क वहां उपस्थित रहेंगे।

टेस्‍ला के सीईओ एलन मस्‍क ने फिलहाल अपना भारत दौरा टाल दिया है। एलन मस्क एक सम्मेलन में भाग लेने भारत आ रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को उनका कार्यक्रम था। दुनिया के तीसरे सबसे बड़े ऑटो बाजार के प्रति मस्क ने उत्सुकता जताई थी और अनुमान लगाया जा रहा था कि उनके आने पर इस तरह की योजनाओं का खुलासा हो सकेगा।

एलन मस्क ने इससे पहले भी अपनी यात्रा की पुष्टि करते हुए 10 अप्रैल को सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक पोस्ट में कहा था- “भारत में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुलाकात के लिए उत्सुक हूं!”

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़ मस्क का यह दौरा भारत में टेस्‍ला का प्‍लांट लगाने की संभावनाओ और देश में बड़े निवेश को लेकर थीं।

रॉयटर्स की रिपोर्ट के हवाले से यह खुलासा भी हुआ है कि मस्‍क भारत में एक फैक्‍ट्री बनाने की इच्छा रखते हैं और इसके लिए 2 से 3 अरब डॉलर के निवेश का उनका बजट है।

इससे पहले टेस्ला ने देश में प्लांट बनाने की शर्त के तौर पर रियायत की मांगी की थी। पिछले साथ अमरीका में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुलाक़ात हुई थी और तभी उन्होंने भारत में निवेश करने की इच्छा व्यक्त की थी।

बताते चलें कि भारत के ईवी बाज़ार में वर्ष 2030 तक 100 अरब डॉलर राजस्व के साथ 40 प्रतिशत से अधिक निवेश की क्षमता है। ऐसे में ऑटोमेकर ने भारत सरकार से शुरुआती टैरिफ रियायत के लिए कहा था, जिससे 40 हजार डॉलर से कम कीमत वाली कारों के लिए भारत के 70 प्रतिशत और इससे महँगी कारों के लिए 100 प्रतिशत के भारी सीमा शुल्क की भरपाई हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *