चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड सहित उपचुनाव का भी शेड्यूल जारी किया

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड में चुनाव की तारीखें घोषित कर दी हैं। महाराष्ट्र में 20 नवंबर को एक चरण में मतदान होगा। झारखंड में दो चरण में 13 नवंबर और 20 नवंबर को मतदान होगा। दोनों ही चुनाव के नतीजों का एलान 23 नवंबर को होगा।

चुनाव आयोग ने महाराष्ट्र और झारखंड सहित उपचुनाव का भी शेड्यूल जारी किया

 चुनाव आयोग द्वारा लम्बे समय से प्रतीक्षित महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही उपचुनाव की तारीखों की भी घोषणा कर दी गई है।

चुनाव आयोग द्वारा 48 विधानसभा एवं दो लोकसभा सीटों के उपचुनाव की भी जानकारी दी गई है। इस बीच 47 विधानसभा सीटों और केरल की एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए नोटिफिकेशन की शुरुआत 18 अक्तूबर से होगी। उत्तराखंड की एक विधानसभा सीट और महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट पर 22 अक्तूबर 2024 को नोटिफिकेशन जारी होगा।


महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।


पहले चरण के लिए नामांकन की शुरुआत 25 अक्तूबर को और दूसरे चरण के लिए 29 अक्तूबर 2024 से होगी। पहले चरण के लिए उम्मीदवार 30 अक्तूबर को नामांकन वापस ले सकते हैं जबकि दूसरे चरण के लिए यह तारीख 4 नवंबर है।

उपचुनाव के पहले चरण का मतदान 13 नवंबर 2024 को और दूसरे चरण का मतदान 20 नवंबर को होगा। उपचुनाव के नतीजे भी दोनों राज्यों के विधानसभा चुनाव के साथ 23 नवंबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

जिन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होना है उनका विवरण इस प्रकार है। असम की पांच विधानसभा सीटों, बिहार की 4 सीटों, कर्नाटक की तीन, छत्तीसगढ़ की एक सीट, गुजरात की एक, केरल की तीन (दो विधानसभा सीटों और एक लोकसभा सीट), मध्य प्रदेश की दो सीटों, महाराष्ट्र की एक लोकसभा सीट और मेघालय की एक विधानसभा सीट पर उपचुनाव होंगे।

इसके अलावा पंजाब की चार विधानसभा सीटों, राजस्थान की सात, सिक्किम की दो, उत्तर प्रदेश की नौ, उत्तराखंड की एक और पश्चिम बंगाल की छह विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होगा।

गौरतलब है कि महाराष्ट्र विधानसभा का कार्यकाल 26 नवंबर को समाप्त होने वाला है, जबकि झारखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले वर्ष पांच जनवरी को समाप्त हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *