मिस्र ने ऑन अराइवल वीज़ा लिस्ट में शामिल किया भारत का नाम

मिस्र पहली बार पांच साल का वीजा जारी कर रहा है, वीज़ा ऑन अराइवल के लिए भी कई और मुल्कों के नाम शामिल किये गए हैं। भारत सहित चीन को वीजा-ऑन-अराइवल सूची में शामिल किया गया है।

मिस्र ने ऑन अराइवल वीज़ा लिस्ट में शामिल किया भारत का नाम

पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए मिस्र ने अपनी टूरिस्ट पॉलिसी को लचीला बनाया है। अब यहाँ 5 साल में एक से ज़्यादा एंट्री का वीज़ा 700 डॉलर में प्राप्त किया जा सकता है, जबकि 180 से अधिक देशों के नागरिक केवल 25 डॉलर में 30-दिवसीय सिंगल एंट्री वीज़ा प्राप्त कर सकते हैं।


मिस्र के पर्यटन मंत्री अहमद ईसा ने जानकारी दी है कि भारत और चीन को वीजा-ऑन-अराइवल सूची में शामिल किया गया है।


मिस्र के पर्यटन मंत्री अहमद ईसा ने जानकारी दी है कि भारत और चीन को वीजा-ऑन-अराइवल सूची में शामिल किया गया है। ये उपाय पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए किए जा रहे हैं, जो मिस्र की अर्थव्यवस्था में विदेशी मुद्रा और रोजगार का एक महत्वपूर्ण स्रोत है।

पिछले साल 11.7 लाख पर्यटक मिस्र आए थे, सरकार 2028 तक इस संख्या को सालाना 25-30 फीसदी बढ़ाकर 3 करोड़ करना चाहती है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि इस साल जनवरी और फरवरी में पर्यटकों के आगमन में पिछले साल की तुलना में 30 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि चीन के संस्कृति और पर्यटन मंत्री हू हेपिंग एक से चार अप्रैल तक काहिरा की यात्रा पर रहेंगे।

मिस्र के मंत्री ने इस बात का भी इशारा दिया है कि वह पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए चीनी मंत्री से इस सम्बन्ध में चर्चा करेंगे। इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक़ 2019 में 220 हजार चीनी पर्यटकों ने मिस्र का दौरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *