दुनिया के सबसे सेफ शहरों में टोक्यो अव्वल, दिल्ली 43th और मुंबई 45th नंबर पर

लंदन. दुनिया के सबसे सेफ शहरों में टोक्यो अव्वल. जापान की राजधानी टोक्यो दुनिया का सबसे सेफ, जबकि कराची सबसे कम सेफ शहर है। सेफ शहरों में सिंगापुर दूसरे और जापान का ओसाका तीसरे नंबर पर है। ये जानकारी ‘द इकोनॉमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट’ के सेफ सिटी इंडेक्स-2017 में सामने आई है। सेफ शहरों में दिल्ली 43वें और मुंबई 45वें नंबर पर हैं। इस इंडेक्स में 60 शहरों को शामिल किया गया है।सबसेसेफ 10 शहरों में से 4 एशिया के- सबसे सेफ 10 शहरों में एशिया और यूरोप का दबदबा है।- टॉप-10 में 4 पूर्वी एशिया के हैं। जबकि तीन यूरोपीय शहर एम्सटर्डम, स्टॉकहोम और ज्यूरिख भी टॉप-10 में हैं।
सबसे सेफ टॉप-10 शहर की रैंकरैंक. शहर देश स्कोर1. टोक्यो जापान 89.82. सिंगापुर सिंगापुर 89.643. ओसाका जापान 88.874. टोरंटो कनाडा 87.365. मेलबर्न ऑस्ट्रेलिया 87.36. एमस्टर्डम नीदरलैंड्स 87.267. सिडनी ऑस्ट्रेलिया 86.748. स्टॉकहोम स्वीडन 86.729. हांगकांग हांगकांग 86.2210. ज्यूरिख स्विट्जरलैंड 85.2सबसे कम सेफ 10 शहररैंक. शहर देश स्कोर60. कराची पाकिस्तान 38.7759. यंगून म्यांमार 46.4758. ढाका बांग्लादेश 47.3757. जकार्ता इंडोनेशिया 53.3956. हो ची मिन्ह सिटी वियतनाम 54.3455. मनीला फिलीपींस 54.8654. काराकस वेनेजुएला 55.2253. क्योटो जापान 56.3952. तेहरान ईरान 56.4951. काहिरा मिस्र 58.33हमारे पड़ोसियों में चीन अव्वलहम और हमारे पड़ोसी भारत और उसके पड़ोसी देशों की बात करें, तो इनमें चीन अव्वल है। उसके दो शहर टॉप-35 में जगह बनाने में कामयाब रहे हैं। हमारे दिल्ली और मुंबई को 2015 की तुलना में एक-एक स्थान का नुकसान हुआ है। 2015 के इंडेक्स में 50 शहर शामिल थे।रैंक शहर देश स्कोर32. बीजिंग चीन 72.0634 शंघाई चीन 70.9343 नई दिल्ली भारत 62.3445 मुंबई भारत 61.84 5858 ढाका बांग्लादेश 47.3760 कराची पाकिस्तान 38.77ज्यादातर शहरों में सिक्युरिटी लेवल में गिरावट दर्ज2015 की तुलना में इस बार ज्यादातर शहरों का सिक्युरिटी लेवल गिरा है। सिर्फ दो शहरों में सुधार दर्ज हुआ है। स्पेन के मैड्रिड के सुरक्षा मानकों में 13, जबकि सिओल में 6 प्वाइंट्स का सुधार हुआ।49 पैमानों के आधार पर हुई शहरों की रैंकिंग सेफ सिटी इंडेक्स के लिए पर्सनल सिक्युरिटी, डिजिटल सिक्युरिटी, हेल्थ सिक्युरिटी और इन्फ्रास्ट्रक्चर की सिक्युरिटी जैसे 49 स्टैंडर्ड्स के आधार पर शहरों की रैंकिंग की गई। इसे 100 में से प्वाइंट दिए गए हैं।

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *