सरकारी कंस्ट्रक्शन में भ्रष्टाचार, बीच से टूट गया एक करोड़ का ब्रिज

शिमला., सरकारी कंस्ट्रक्शन के कामों में किस कदर भ्रष्टाचार और लापरवाही बरती जाती है इससे जुड़ा एक ताजा मामला हिमाचल प्रदेश में सामने आया है. यहां पठानकोट और हिमाचल प्रदेश के चंबा कस्बे को जोड़ने वाला एक कंक्रीट ब्रिज गुरुवार को बीच से टूटकर धराशायी हो गया.
इस हादसे में करीब 6 लोग घायल हो गए. गनीमत रही कि दिवाली के कारण ब्रिज पर ज्यादा भीड़ नहीं थी. बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त ब्रिज से एक ट्रक, कार और बाइक गुजर रहे थे तभी ब्रिज बीच से टूट गया. जिस कारण कार और ट्रक टूटे पुल पर फंसे रहे, जबकि बाइक नदी में गिर गई.
इस बारे में जिला कलेक्टर सुदेश कुमार मोक्ता ने कहा कि, “ऐसा लगता है कि ब्रिज घटिया कंस्ट्रक्शन मटेरियल से बनाया गया और इसका डिजाइन भी गलत है. जिस कारण यह ब्रिज बीच से टूटकर गिर पड़ा. हमने जांच के आदेश दिए हैं और कड़े दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाएगी.”
15 साल पुराने इस ब्रिज का निर्माण नेशनल बैंक फॉर एग्रीकल्चर एंड रूरल डेवलपमेंट (NABARD) ने करवाया था. बताया जा रहा है कि इसके निर्माण में करीब एक करोड़ खर्च हुए थे. उस वक्त इसके डिजाइन को लेकर काफी आलोचना भी हुई थी, लेकिन किसी आला अफसर ने ध्यान नहीं दिया.

 

 

http://www.naqeebnews.com

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *