रूस के कुरील द्वीप में भूकंप के झटके

मास्को 03 जुलाई : रूस के कुरील द्वीप समूह के पास प्रशांत महासागर में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किये गये। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी।

रूस के कुरील द्वीप में भूकंप के झटके

रूसी विज्ञान अकादमी (जीएस आरएएस) के जीयोलॉजिकल सर्वेक्षण की क्षेत्रीय शाखा ने शनिवार को समाचार एजेंसी स्पूतनिक को यह जानकारी दी। भूकंप विज्ञान स्टेशन के प्रमुख युज़्नो सखालिंस्क ने कहा कि भूकंप के झटके स्थानीय समयानुसार 04.38 पर महसूस किये गये। भूकंप का केंद्र 41 किलोमीटर की गहराई में स्थित था।


पांच नवंबर 1952 को 9.0 तीव्रता के भूकंप से एक बड़ी सुनामी उत्पन्न हुई जिसने सेवरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया था और इसमें 2,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।


विशेषज्ञों के मुताबिक कुरील द्वीप के लोगों ने हालांकि भूकंप के झटके महसूस नहीं किये। कोई सुनामी अलर्ट भी जारी नहीं किया गया है। कुरील द्वीप एक भूकंपीय रूप से सक्रिय क्षेत्र में स्थित है जिसे ‘रिंग ऑफ फायर’ के रूप में जाना जाता है। यह द्वीप नियमित रूप से शक्तिशाली भूकंपों से प्रभावित होता रहता है। पांच नवंबर 1952 को 9.0 तीव्रता के भूकंप से एक बड़ी सुनामी उत्पन्न हुई जिसने सेवरो-कुरिल्स्क शहर को तबाह कर दिया था और इसमें 2,300 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *