उत्तर भारत में महसूस भूकंप के झटके, झज्जर में था केंद्र

आज सुबह उत्तर प्रदेश-दिल्ली और हरियाणा में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। यह झटके सुबह करीब 9.04 बजे महसूस किए गए। जिसके बाद लोग घरों से बाहर निकल आए।

उत्तर भारत में महसूस भूकंप के झटके, झज्जर में था केंद्र
उत्तर भारत के इन इलाक़ों में करीब 10 सेकंड तक भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों से घबराकर लोग अपने घरों और दफ्तरों या अन्य जगहों से निकलकर खुले स्थानों में पहुँचने लगे। भूराष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार भूकंप का केंद्र हरियाणा के झज्जर में बताया जा रहा है।

राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी में कहा गया है कि इस भूकंप का केंद्र झज्जर से 10 किलोमीटर उत्तर में था और इसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.4 मापी गई। प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

इस बीच दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के झटके के बाद मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार, एहतियात के तौर पर दिल्ली मेट्रो ट्रेनों को 2-3 मिनट के लिए रोक दिया गया।

गुरुवार की सुबह 9.04 बजे जिन क्षेत्रों में धरती का हिलना महसूस किया गया उनमें राजधानी सहित दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद, जींद, रोहतक, भिवानी, झज्जर, बहादुरगढ़ अदि कई शहरों में ये झटके महसूस किए गए।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, झज्जर में दो मिनट में भूकंप के दो झटके महसूस किए गए। झज्जर में सुबह 9 बजकर 7 मिनट पर भूकंप का पहला झटका महसूस किया गया जबकि 9 बजकर 10 मिनट पर एक हल्का झटका महसूस किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *