‘बाहुबली: द एपिक’ में एक बार फिर दिखेगा ‘बाहुबली’ का जलवा

‘बाहुबली द बिगनिंग’ का एक दशक पूरा हुआ और इस मौके पर मेकर्स ने ‘बाहुबली: द एपिक’ का ऐलान किया है। यह इस साल 31 अक्टूबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस वर्जन में फिल्म के दोनों भाग पेश किए जाएंगे।

'बाहुबली: द एपिक' में एक बार फिर दिखेगा 'बाहुबली' का जलवा

दक्षिण की ब्लॉकबस्टर फिल्मों में से प्रभास स्टारर बाहुबली को 10 जुलाई 2015 को रिलीज किया गया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड शानदार कमाई करते हुए कामयाब फिल्मों में अपना नाम दर्ज कराया। एक दशक के सेलिब्रेशन पर मेकर्स भी ऑडियंस को एक एक ख़ास तोहफा देने के मूड में दिखे।

फिल्म के ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से यह जानकारी मिली है कि बाहुबली के पहले और दूसरे पार्ट को एक साथ सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरी में लिखा है- 10 साल पहले, एक सवाल ने पूरे देश को एकजुट कर दिया था…अब वही सवाल और उसका जवाब लौट रहे हैं — एक भव्य महाकाव्य में साथ-साथ। ‘बाहुबली द एपिक’ पूरी दुनिया में 31 अक्टूबर 2025 को रिलीज हो रही है।

बताते चलें कि अक्तूबर अंत में ‘बाहुबली: द एपिक’ के माध्यम से पहली और दूसरी फिल्म को मिलाकर दिखाए जाने वाला एक वर्जन होगा। इस फिल्म के जरिए मेकर्स एक बार फिर बाहुबली की यादों को पर्दे परलाना चाहते हैं।

इस अवसर पर सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट शेयर करते हुए फिल्म के डायरेक्टर एस एस राजामौली ने लिखा, ‘बाहुबली… कई यात्राओं की शुरुआत, अनगिनत यादें और अंतहीन प्रेरणा। 10 साल पूरे हो चुके हैं और इसे यादगार बनाने के लिए आ रही है ‘बाहुबली द एपिक’!

‘बाहुबली’ आज भी छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तेलुगु फिल्म है। फिल्म का हिंदी डब्ड वर्जन भी अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली डब्ड फिल्म है। इस फिल्म को राष्ट्रीय पुरस्कारों के अलावा भी कई अवॉर्ड्स मिले थे। इनमें बेस्ट फीचर फिल्म और बेस्ट स्पेशल इफेक्ट्स प्रमुख हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *