भूकंप से दिल्ली एनसीआर में दहशत

 

नई दिल्ली: बीती रात दिल्ली एनसीआर सहित कई उत्तरी भारतीय राज्यों में शुक्रवार रात भूकंप के झटके महसूस किए गए।

आज रात करीब 22.30 बजे जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में भी भूकंप महसूस किए गए।

दिल्ली में झटके महसूस किए गए, जिससे विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच अफरा तफरी फैल गई और वे अपने घरों से बाहर खुले में निकल आये।

नई दिल्ली और आस पास के इलाकों में देर रात आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 6.3 मापी गई। इसका केंद्र ताजिकिस्तान में जमीन से करीब 90 किलोमीटर नीचे था। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Centre for Seismology, NCS) के मुताबिक भूकंप के झटके लगते ही लोग घरों से निकल आए।

भूकंप विज्ञान विभाग से मिली गलत रिपोर्ट

भूकंप विज्ञान विभाग ने पहले गलती सेे कह दिया था कि दो बार भूकंप आया। पहली बार रात 10:31 बजे और फिर उसके तीन मिनट बाद 10:34 बजे। उसने दूसरे भूकंप का केंद्र अमृतसर के पास बताया, जिसकी तीव्रता 6.1 थी। लेकिन बाद में पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के सचिव एम राजीवन ने बताया कि सिस्टम में गड़बड़ी से ऐसा हुआ। बाद में उसे सुधार दिया गया। एक बार भूकंप आया, जिसका केंद्र ताजिकिस्तान में था।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *