सौ साल पुराने हैं भारत में रेलवे के 34665 पुल

नयी दिल्ली 12 फरवरी : देश में रेलवे के 34,665 पुल एक सदी पुराने हैं। इन पुलों का नियमित रुप से सर्वेक्षण और रखरखाव किया जाता है।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने शुक्रवार को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि रेलवे के पास एक लाख से अधिक पुल हैं जिनका नियमित तौर पर सर्वेक्षण कर उनकी गुणवत्ता पर ध्यान रखा जाता है। उन्होंने कहा कि पिछले छह साल से रेलवे में सुरक्षा पर अधिक ध्यान दिया जा रहा है और पिछले 22 माह के दौरान रेल दुर्घटनाओं में किसी भी यात्री की मौत नहीं हुई है ।

रेल मंत्री पीयूष गोयल ने बताया कि रेलवे बोर्ड का पुनर्गठन किया गया है और पहली बार महानिदेशक सुरक्षा का पद सृजित किया गया है । उन्होंने कहा कि मानसून के पहले पुलों का निरीक्षण किया जाता है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *