लखनऊ में ई-रिक्शा अब ओला पर

 

लखनऊ। मोबाइल ऐप ओला ने नवाबों के शहर में अपने ऐप पर इलेक्ट्रिक-रिक्शॉ  के लान्च की घोषणा की है। इसके साथ दिल्ली-एनसीआर के बाद ओला ऐप पर ई-रिक्शा की मौजूदगी के लिए लखनऊ,भारत का दूसरा शहर बन गया है।

e-rikshaw

ओला उत्तरप्रदेश के सबसे बड़े शहर और भारत के सबसे तेज़ी से विकसित होते इस महानगर में उपयोगकर्ताओं को लास्ट-माईल कनेक्टिविटी उपलब्ध कराने जा रही है। कम्पनी अगले 3 महीनों में अपने ऐप पर 300 से अधिक ई-रिक्शा शामिल करने की योजना बना रही है। ओला के अधिकारियों का कहना है कि ‘‘ओला में हम भारत की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए उन्हें परिवहन के आधुनिक समाधान उपलब्ध कराते हैं। साथ ही हम सैंकड़ों-हज़ारों पुरुषों और महिलाओं को भी उद्यमिता की ओर पहला कदम बढ़ाने में मदद करते हैं। ओला ऐप पर ई-रिक्शॉ के लान्च, उत्तरप्रदेश सरकार के साथ कम्पनी के समझौता ज्ञापन के बाद किया गया है। जिसके तहत कम्पनी राज्य के नागरिकों को परिवहन के आधुनिक विकल्प उपलब्ध कराएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *