यूएस में मिस यूनिवर्सल पेटिट का खिताब जीत चुकी हैं कर्नाटक की डाक्टर श्रुति हेगड़े

अमरीका में आयोजित सौंदर्य प्रतियोगिता में मिस यूनिवर्सल पेटिट 2024 का खिताब कर्नाटक की डाक्टर श्रुति हेगड़े ने जीत लिया है।

यूएस में मिस यूनिवर्सल पेटिट का खिताब जीत चुकी हैं कर्नाटक की डाक्टर श्रुति हेगड़े

उत्तर कन्नड़ जिले सिरसी तालुक के मुंडीगेसर की रहने वाली श्रुति पेशे से डॉक्टर है और उन्होंने अमरीका के फ्लोरिडा में आयोजित ब्यूटी कॉम्पिटिशन में मिस यूनिवर्सल पेटिट 2024 ख़िताब अपने नाम कर लिया है।

श्रुति हेगड़े स्किन स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं। भरतनाट्यम में माहिर श्रुति कुछ सीरियल, कन्नड़ फिल्में और वेब सीरीज में भी काम कर चुकी हैं।

श्रुति इससे पहले मिस कर्नाटक रनर-अप, 2018 में मिस साउथ इंडिया विनर रह चुकी हैं। उन्होंने 2023 में मिस एशिया इंटरनेशनल इंडिया का खिताब भी जीता है। इस सफर में आगे बढ़ते हुए अब वह यूएसए में मिस यूनिवर्सल पेटिट के ताज की हक़दार भी बन चुकी हैं।

फ्लोरिडा में आयोजित ये प्रतियोगिता जून में संपन्न हुई थी और इस कॉम्पिटिशन में भारत सहित कुल 40 देशों की सुंदरियों ने हिस्सा लिया था।

श्रुति ने इस प्रतियोगिता में नेशनल ड्रेस, स्विमिंग ड्रेस, पर्सनालिटी इंटरव्यू के अलावा सवालों का जवाब देने जैसे कई राउंड पार किए और अव्वल रहीं।

हुबली से एमबीबीएस करने वाली श्रुति हेगड़े स्किन स्पेशलिस्ट बनना चाहती हैं। श्रुति भरतनाट्यम कलाकार हैं और दुबई, मालदीव, भूटान जैसे देशों में परफॉर्म भी कर चुकी हैं। श्रुति ने कुछ सीरियल, कन्नड़ फिल्में और वेब सीरीज में भी काम किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *