गाजा के हालात से मायूस सेलेना गोमेज़ ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की

लॉस एंजिलिस: अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री सेलेना गोमेज ने भी गाजा की स्थिति को देखते हुए अपना प्रतिशोध दर्ज कराया है। सेलेना ने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने की घोषणा की है।

गाजा के हालात से मायूस सेलेना गोमेज़ ने सोशल मीडिया से ब्रेक लेने की घोषणा की

अपनी पोस्ट में सेलेना बड़ी ही मायूसी से फ़रियाद करती हैं कि काश मैं दुनिया की भलाई के लिए कुछ कर पाती। सेलेना गोमेज की ये पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है।

सेलेना गोमेज ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा- ‘लोगों को क़त्ल होते देख कर दिल टूट गया है। मैं आतंकवाद की निंदा करती हूं। किसी भी वर्ग या समूह से नफरत करना, उसपर ज़ुल्म करना, आतंकित करना और क़त्ल करना भयानक है। हमें सभी लोगों, विशेषकर बच्चों को हिंसा और उत्पीड़न से बचाने की जरूरत है।’

गायिका ने बड़ी ही मायूसी के साथ आगे लिखा है कि मुझे पता है मेरे पोस्ट से कोई फर्क नहीं पड़ेगा और यही बात मुझे परेशान करती है। इसलिए मैंने कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहने का फैसला किया है।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *