इंडियन ‘हैरी पॉटर’ जैसा कुछ बनाने की तैयारी कर रहे हैं डायरेक्टर शेखर कपूर

डैनियल रैडक्लिफ की अमेरिकन फैंटेसी सिरीज हैरी पॉटर को लेकर अब शेखर कपूर ने भी अपना इरादा बना लिया है। डायरेक्टर शेखर कपूर कुछ ऐसा ही प्रोजेक्ट प्लान कर रहे हैं।

इंडियन 'हैरी पॉटर' जैसा कुछ बनाने की तैयारी कर रहे हैं डायरेक्टर शेखर कपूर

एक इंटरव्यू के दौरान शेखर कपूर ने बताया कि एक प्रोजेक्ट के तहत वह इंडियन हैरी पॉटर जैसा बनाने पर फोकस कर रहे हैं। हालाँकि उन्होंने स्पष्ट किया है कि वह हैरी पॉटर नहीं बना रहे हैं, मगर उनका प्रोजेक्ट उसके समान होगा।

फिल्म के जॉनर पर शेखर कपूर ने कहा कि उन्हें लगता है कि इंडिया में इसी तरह का मार्केट है। शेखर कपूर उसपर काम कर रहे हैं और उन्होंने कहा कि शायद वो हैरी पॉटर की तरह फिल्म फ्रेंचाइजी बनाएंगे।

बताते चलें शेखर की फिल्म पानी अधूरी है और इस पर वह अपने 5-6 लगा चुके हैं। इस बारे में मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि वह पानी को एक इंडियन प्रोडक्शन फिल्म बनाना चाहते थे। इसे बनाने वह भारत वापस आए थे। मगर अभी भी कई दिक्कतों के चलते उनका ये प्रोजेक्ट रुका हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *