उत्तर प्रदेश पुलिस में 1933 पदों पर होगी सीधी भर्ती

प्रदेश पुलिस के लिए बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होनी हैं। UPPRPB यानी उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा कई पदों पर सीधी भर्ती की जानकारी दी गई है। इस भर्ती के तहत कुल 1933 पदों को भरा जाएगा। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर Uttar Pradesh Police Recruitment & Promotion Board की पोस्ट में साझा की गई है।

उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने परीक्षा से जुड़ी जानकारी अपनी वेबसाइट पर सूचना प्रकाशित की है। आवेदन के लिए इच्छुक अभ्यर्थी बोर्ड की वेबसाइट uppbpb.gov.in पर विस्तृत जानकारी हासिल कर सकते हैं।

उप निरीक्षक, सहायक उप निरीक्षक, कंप्यूटर ऑपरेटर पद के लिए इच्छुक युवाओं के लिए यह एक बेहतरीन मौका है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि सहायक परिचालकों के 44 पदों के लिए भी सीधी भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा का आयोजन अक्टूबर या नवंबर माह में किया जाएगा।इसकी परीक्षा अक्टूबर या नवंबर में कराए जाने की उम्मीद है।

पुलिस में उप निरीक्षक गोपनीय, सहायक उप निरीक्षक (लेखा) व सहायक उप निरीक्षक (लिपिक) हेतु 537 तथा कंप्यूटर आपरेटर के 1352 पदों पर डायरेक्ट भर्ती के लिए लिखित परीक्षा होनी है। बताया गया है कि इस परीक्षा का आयोजन अक्टूबर या नवंबर में होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *