दो बेटों की हत्या कर पिता बोला- कहना नहीं मानते थे इसलिए मारा

नजफगढ़। संजय नगर इलाके में डिप्रेशन के शिकार एक व्यक्ति ने बुधवार सुबह अपने दो बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी। फिर खुद फोन कर पुलिस को सूचना भी दे दी। पुलिस आरोपी को पकड़कर अपने साथ ले गई है। पुलिस ने हत्या का केस दर्ज कर लिया है। dipress father

Crime dipress fatherपुलिस को घर से एक तेजधार वाला चाकू भी मिला है। बताया गया है कि आरोपी की पत्नी की डेढ़ साल पहले बीमारी के चलते मौत हो चुकी है। 43 वर्षीय मुकेश एसी मैकेनिक है। नॉर्थ-वेस्ट के डीसीपी डीएम महादेव ने बताया कि मुकेश ने हाल ही में अपना मकान बनाया है। इसकी पड़ोसी ने लीगल कंस्ट्रक्शन की शिकायत एमसीडी को कर रखी है, एमसीडी वाले 17 नवंबर को मकान तोड़ने आने वाले थे।

इससे डिप्रेशन में आकर उसने बुधवार सुबह गहरी नींद में सो रहे दोनों बेटों की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद मुकेश ने खुद पुलिस को कॉल कर सूचना दी कि उसने अपने दोनों बेटों की हत्या कर दी है। उसका बड़ा 15 वर्षीय 10वीं कक्षा में और 8 साल का छोटा बेटा चौथी कक्षा में पढ़ते थे।

अारोपी का कहना है कि उसके बेटे बात नहीं मानते थे और पढ़ाई भी ठीक से नहीं करते थे, इसलिए मार दिया। पुलिस का कहना है कि आरोपी डिप्रेशन का मरीज है।

www.naqeebnews.com

# dipress father

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *