इमरान खान की सोशल मीडिया टीम के लिए मुश्किल बढ़ी

पाकिस्तान की सत्ता में उलट फेर के बाद इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ की मुश्किलें भी बढ़ने लगी हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पीटीआई की सोशल मीडिया टीम के 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

इमरान खान की सोशल मीडिया टीम के लिए मुश्किल बढ़ी

खबर मिली है कि सोशल मीडिया टीम ने पाकिस्तानी सेना प्रमुख जनरल कमर जावेद बाजवा के खिलाफ छवि खराब करने का अभियान चलाया था। इमरान खान को प्रधानमंत्री पद से 8 अप्रैल को हटा दिया गया था। इसके बाद से उनकी पार्टी और सोशल मीडिया टीम लगातार पाकिस्तानी आर्मी के खिलाफ ट्विटर पर कैंपेन चला रही थी।

https://twitter.com/khabari24news/status/1514240843246354436

खुफिया एजेंसियों से सेना प्रमुख और शीर्ष अदालत के जजों के खिलाफ सोशल मीडिया अभियान में शामिल 50 संदिग्धों की सूची मिली है। इनमें से अभी 8 सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *