सीरीज के पहले वनडे में भारत की शानदार जीत

धर्मशाला। पांच मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला के पहले मैच में भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को 6 विकेट से हरा दिया।  विराट कोहली ने शानदार नाबाद 85 रन की पारी खेली। ये भारतीय टीम का 900वां अंतर्राष्ट्रीय वनडे मैच था। इससे पहले भारतीय टीम ने टास जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला लिया। हार्दिक पंड्या की शानदार गेंदबाजी की बदौलत भारत ने न्यूजीलैंड के 43.5 ओवरों में 190 रनों पर धराशायी कर दिया। भारतीय टीम ने चार विकेट खोकर लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। dharmshala one day

dharmshala one day

पांच बल्लेबाज छू सके दहाई का आंकड़ा

न्यूजीलैंड के लिए सलामी बल्लेबाज टॉम लाथम ने नाबाद 79 रनों की पारी खेली, जबकि लंबे समय के बाद वापसी करते हुए टिम साउदी (55) ने भी अहम योगदान दिया। भारत के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी और भारतीय गेंदबाजों ने उनके फैसले को सही ठहराते हुए न्यूजीलैंड को शुरू से ही बैकफुट पर धकेल दिया। न्यूजीलैंड के छह बल्लेबाज दहाई का आंकड़ा भी पार नहीं कर सके। भारत के लिए डेब्यू मैच खेल रहे हार्दिक पांड्या और अमित मिश्रा ने तीन-तीन जबकि उमेश यादव और केदार जाधव ने दो-दो विकेट हासिल लिए।

टीम इंडिया का स्कोर बोर्डः
बैट्समैन रन बॉल 4 6
रोहित शर्मा lbw बो. ब्रेसवेल 14 26 1 1
अजिंक्य रहाणे कै. रोन्ची बो. नीशाम 33 34 4 2
विराट कोहली नॉट आउट 85 81 9 1
मनीष पांडेय कै. विलियम्सन बो. सोढ़ी 17 22 1 0
महेंद्र सिंह धोनी रन आउट 21 24 1 1
केदार जाधव नॉट आउट 10 12 2 0
न्यूजीलैंड का स्कोर बोर्डः
बैट्समैन रन बॉल 4 6
मार्टिन गुप्टिल कै. शर्मा बो. पांड्या 12 11 3 0
टॉम लाथम नॉट आउट 79 98 7 1
केन विलियम्सन कै. मिश्रा बो. यादव 3 9 0 0
रॉस टेलर कै. धोनी बो. यादव 0 1 0 0
कोरी एंडरसन कै. यादव बो. पांड्या 4 14 1 0
ल्यूक रोंची कै. यादव बो. पांड्या 0 3 0 0
जेम्स नीशाम c & b जाधव 10 25 1 0
मिशेल सैंटनर कै. धोनी बो. जाधव 0 1 0 0
डग ब्रेसवेल कै. रहाणे बो. मिश्रा 15 46 0 0
टिम साउदी कै. पांडेय बो. मिश्रा 55 45 6 3
ईश सोढ़ी lbw बो. मिश्रा 1 10 0 0

# dharmshala one day

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *