पाकिस्तान ने फिर किया सीजफायर का उल्लंघन, एक भारतीय जवान शहीद

राजौरी। लगभग एक सप्ताह तक शांति के बाद पाकिस्तानी सैनिकों ने रजौरी जिले में रविवार को दो बार सीजफायर का उल्लंघन किया। पाकिस्तानी सेना की फायरिंग भारतीय सेना का एक जवान शहीद हो गया है। रविवार को पाकिस्तानी सेना ने नियंत्रण रेखा पर स्थित अग्रिम चौकियों पर छोटे हथियारों से गोलीबारी करके संघर्षविराम का उल्लंघन किया है। ceasefire violation pakistan

ceasefire violation pakistan

इसके जवाब में भारतीय सैनिकों ने भी कार्रवाई की है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक, ‘पाकिस्तानी सैनिकों ने नियंत्रण रेखा के पास रजौरी जिले के नौशेरा सेक्टर में अग्रिम इलाकों में छोटे हथियारों से बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।

भारतीय सेना ने दिया जवाब

नियंत्रण रेखा की सुरक्षा में लगे भारतीय सैनिकों ने जवाबी कार्रवाई की।’ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह हुए सीज फायर में कोई जवान घायल नहीं हुआ था। लेकिन शाम को दोबारा से किए गए सीज फायर में एक जवान शहीद हो गया।

# ceasefire violation pakistan

नक़ीब न्यूज़ रेडियो सुनने के लिये क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *