ताशकंद में एंट्री के लिए इंडिगो एयरलाइन्स को डीजीसीए की मंजूरी

डीजीसीए ने इंडिगो की ताशकंद फ्लाइट को मंजूरी दे दी है। इसके साथ ही इंडिगो एयरलाइन्स कंपनी का सेन्ट्रल एशिया में दाखिल होने का रास्ता हमवार हो गया है। विमान कम्पनी को मिली यह मंजूरी छह सितंबर से लागू हो जाएगी।

ताशकंद में एंट्री के लिए इंडिगो एयरलाइन्स को डीजीसीए की मंजूरी

डीजीसीए यानी विमानन नियामक संस्था नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने इंडिगो एयरलाइन्स को उजबेकिस्तान की राजधानी ताशकंद के लिए हरी झंडी दिखा दी है।

इंडिगो एयरलाइन से मिली जानकारी के अनुसार 22 सितंबर 2023 से राजधानी दिल्ली और ताशकंद के बीच साप्ताहिक नॉन स्टॉप फ्लाइट्स का संचालन शुरू हो जाएगा। विमान कम्पनी को डीजीसीए से मिली यह मंजूरी छह सितंबर से लागू हो रही है।

शेड्यूल के मुताबिक़ इंडिगो एयरलाइन 22 सितंबर से दिल्ली और ताशकंद के मध्य सप्ताह में चार नॉन-स्टॉप उड़ानें संचालित करेगा।

इस यात्रा के साथ ही इंडिगो एयरलाइन्स अपनी यात्रा में 31वां इंटरनेशनल शहर शामिल कर लेगी। यह फैसला महानगरों की बढ़ती यात्रा की मांग को देखते हुए लिया गया है।

इंडिगो एयरलाइन कम्पनी वर्तमान में 110 घरेलू और अंतरराष्ट्रीय शहरों में फ्लाइट्स का संचालन कर रही है। कम्पनी की योजना में अगला अंतर्राष्ट्रीय शहर तजाकिस्तान का अल्माटी है और जल्द ही यहाँ की फ्लाइट भी शुरू होने की संभावना है।

जानकारी के मुताबिक़ कंपनी इंडिगो की इंटरनेशनल डेस्टिनेशन वाली उड़ानों की संख्या 27 है और कुल उड़ानें 105 हो गई हैं।

इससे पहले इंडिगो एयरलाइन्स अफ्रीका महाद्वीप में केन्या की राजधानी नैरोबी के लिए अपनी विमान सेवा शुरू कर चुकी है। दो डाइरेक्ट फ्लाइट के साथ ये सर्विस पांच अगस्त 2023 शुरू हुई थी।

डीजीसीए के मुताबिक इस वर्ष जनवरी से जुलाई के बीच इंडिगो की फ्लाइट में 519.91 लाख यात्रियों ने सफर किया और बाज़ार में उसकी हिस्‍सेदारी 59 प्रतिशत रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *