देव आनंद का 73 साल पुराना जुहू का बंगला बिका, यहाँ बनेगी 22 मंज़िला इमारत

ब्लैक एंड वाइट सिनेमा के रोमांटिक हीरो और सुपरस्टारदेव आनंद का 73 साल पुराना घर बिक गया है। मुंबई में जुहू स्थित इस घर की सेल उनके बच्चों ने की है और खबरों के मुताबिक़ तकरीबन 400 करोड़ में यह डील फाइनल हुई है।

देवानंद का 73 साल पुराना जुहू का बंगला बिका, यहाँ बनेगी 22 मंज़िला इमारत

करियर के शुरुआती दिनों में ज़बरदस्त संघर्ष करने वाले देव आनंद ने मुंबई के जुहू में एक घर खरीदा था। देव आनंद ने इस घर में अपने जीवन के 40 साल गुजारे हैं।

देव आनंद की पत्नी का नाम कल्पना कार्तिक और उनके दोनों बच्चों के नाम सुनील आनंद और देविना आनंद है। मीडिया रिपोर्ट्स में इस बात का दावा किया जा रहा है कि देवानंद के बच्चों ने इस घर को बेच दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिली ख़बरों में जानकारी दी गई है कि देव आनंद के घर को बंगला रियल स्टेट ने तकरीबन 400 करोड़ में लिया है। खबर में यह बात भी सामने आई है कि इस जगह पर 22 मंजिला इमारत बनाई जाएगी।

सोशल मीडिया पर वायरल एक इंटरव्यू में देव आनंद की पत्नी बता रही हैं- ‘इस घर को हमने 1950 में बनाया था। तब जुहू एक गांव की तरह था और आसपास सब जंगल जैसा था।’

बताते चलें कि देव आनंद का बेटा सुनील आनंद यूएस में रह रहा है जबकि उनकी पत्नी अपनी बेटी देविना के साथ ऊटी में रहती हैं। फिलहाल इस घर की देखभाल करने वाला कोई भी नहीं है और शायद यही वजह है कि परिवार ने इसे बेचने का फैसला किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *