आदित्य धर के निर्देशन में बनी फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ को सेंसर बोर्ड से इसे हरी झंडी मिल चुकी है। 19 मार्च को रिलीज होने वाली इस फिल्म में करीब 21 कट लगाए गए हैं। इसके अलावा फिल्म में कई अहम बदलाव भी हुए हैं। इसके बावजूद फिल्म को ‘ए’ सर्टिफिकेट मिला है।

फिल्म ‘धुरंधर 2’ पैन इंडिया स्तर पर रिलीज हो रही है। 19 मार्च को थिएटर्स में रिलीज़ होने वाली फिल्म ‘धुरंधर 2’ को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने पास कर दिया है। हालांकि फिल्म में 21 कट्स के बाद इसे सेंसर बोर्ड की तरफ से सर्टिफिकेशन मिला है। सीबीएफसी ने फिल्म के कई अहम सीन पर कैंची चलने के साथ कुछ जरूरी बदलाव भी किए हैं।
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में जो अहम बदलाव हुए हैं उनमे गालियों पर बैन लगाया गया है। इसके अलावा फिल्म में अपशब्दों को म्यूट किया गया है। इसके अलावा भी कई बदलाव किए गए हैं।
‘धुरंधर 2’ से करीब 21 कट्स के बाद इसे ए सर्टिफिकेट दिया गया है यानी बच्चे इस फिल्म को नहीं देख सकेंगे। सेंसर बोर्ड ने फिल्म ‘धुरंधर 2’ में कुल एक मिनट 34 सेकंड की फुटेज पर कैंची चलाई है। इन कट के बावजूद भी फिल्म पहले पार्ट से करीब 15 मिनट अधिक लंबी है। सेंसर सर्टिफिकेट के मुताबिक फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 49 मिनट का है। बदलाव की बात करें तो फिल्म ‘धुरंधर 2’ में हिंसक दृश्यों पर टैग लगाया गया है। इसके अलावा ड्रग्स से जुड़ी चेतावानी भी जोड़ी गई है।










