दिल्ली नगर निगम चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी

दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए आज मतदान हो रहा है। ये चुनाव पूरी तरह से भाजपा और आप के बीच है। मतदान सुबह 8 बजे शुरू हुआ मतदान शाम शाम 5.30 बजे तक चलेगा। मतदान से पहले दिल्ली मेट्रो की ओर से घोषणा की गई थी कि मतदान के दिन मेट्रो रेल सेवाएं सामान्य से दो घंटे पहले सुबह 4 बजे शुरू हो जाएंगी।

दिल्ली नगर निगम चुनाव भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच जारी

दिल्ली नगर निगम चुनाव में 250 वार्ड के लिए तकरीबन 1.4 करोड़ मतदाताओं भाग लेंगे। मतों की गिनती और रिज़ल्ट 7 दिसंबर को आएंगे। इसके लिए 13,638 मतदान केंद्र बनाए हैं। इस चुनाव में खास बता यह है कि तीनों प्रमुख राजनीतिक दलों के करीब 1300 उम्मीदवारों में चुनाव में पुरुषों की तुलना में महिला उम्मीदवारों की संख्या ज़्यादा है।

चुनाव के लिए सुरक्षा व्यवस्था चौकस बनाए रखने के लिए लगभग 40 हजार पुलिस कर्मियों, 20 हजार होमगार्ड के साथ-साथ अर्धसैनिक और राज्य सशस्त्र पुलिस बलों की 108 कंपनियों को तैनात किया गया है।

दिल्ली एमसीडी चुनाव में विभिन्न राजनीतिक दलों के करीब 1,300 से अधिक उम्मीदवार मैदान में हैं। भाजपा और आप ने सभी सीटों पर अपने उम्मीदवार खड़े किये हैं जबकि कांग्रेस ने 247 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। तीन उम्मीदवारों के नामांकन खारिज कर दिए गए थे।

एडीआर की रिपोर्ट के मुताबिक़ 2022 के एमसीडी चुनाव में 693 करीब 52 प्रतिशत महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ रही हैं। इस चुनाव में भाजपा और आम आदमी पाटी अपना वर्चस्व बनाये रखने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *