51वें राष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त अरब अमीरात में जारी किया गया हजार दरहम का नोट

यूएई का 51वां राष्ट्रीय दिवस के मौके पर केंद्रीय बैंक ने 1000 दरहम का नया नोट जारी किया है। यह नोट अगले साल से नियमित रूप से इस्तेमाल किया जाएगा। यूएई का 51वां राष्ट्रीय दिवस 2 दिसंबर को मनाया गया।

51वें राष्ट्रीय दिवस पर संयुक्त अरब अमीरात में जारी किया गया हजार दरहम का नोट

यूएई का नया हजार दरहम नोट अंतरिक्ष कार्यक्रम पर फोकस करते हुए देश के संस्थापक शेख जायद बिन सुल्तान अल नाहयान को श्रद्धांजलि देता है।


नए करेंसी नोट का डिज़ाइन 1976 में नासा की बैठक से लिया गया है, जिसमें शेख जायद ने संयुक्त अरब अमीरात को वैश्विक अंतरिक्ष दौड़ में स्थान देने का संकल्प व्यक्त किया था।


नोट में अंतरिक्ष यान के एक मॉडल के साथ देश के पहले राष्ट्रपति शेख जायद का चित्र है। साथ ही संयुक्त अरब अमीरात के पहले अंतरिक्ष यात्री मेजर हुजा अल मंसूरी की तस्वीर भी शामिल है।

नए करेंसी नोट का डिज़ाइन 1976 में नासा के अधिकारियों के साथ शेख जायद की ऐतिहासिक बैठक से लिया गया है, जिसमें शेख जायद ने संयुक्त अरब अमीरात को वैश्विक अंतरिक्ष दौड़ में स्थान देने का दृढ़ संकल्प व्यक्त किया था।

इसमें बराक परमाणु ऊर्जा संयंत्र, एक नवीकरणीय ऊर्जा संयंत्र का खाका भी शामिल है। करीब साढ़े चार दशक के बाद यूएई अंतरिक्ष के क्षेत्र में तेजी से विकास कर रहा है। मेजर हुज़ा अल मंसूरी 2019 में अंतरिक्ष की यात्रा करने वाले पहले अमीराती अंतरिक्ष यात्री थे। फरवरी 2021 में यूएई ने मंगल ग्रह के लिए अरब दुनिया का पहला मिशन लॉन्च किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *