एमसीडी के नतीजे पर माकन ने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दिया

manish_aapनई दिल्ली, एमसीडी के नतीजे और रुझान आने शुरू हो गए हैं. हार के बाद मनीष सिसोदिया ने कहा कि बीजेपी की जीत पर यकीन नहीं है, पहले भी ईवीएम पर सवाल उठे हैं. उन्होंने कहा कि पहले भी बीजेपी ईवीएम पर रिसर्च की है. उन्होंने कहा कि ऐसा कैसे हो सकता है कि किसी भी पार्टी को वोट देने से बीजेपी की ही पर्ची निकल रही हो.
माकन ने दिया अध्यक्ष पद से इस्तीफा
अजय माकन ने कहा कि हम विधानसभा में जीरो सीट पर थे, और लेकिन हमनें पॉजिटिव लड़ाई लड़ी. हमको इस बात की तसल्ली की हमनें अच्छी वापसी की है, हमारा वोटबैंक वापिस आया है. माकन ने कहा कि मुझे पिछले 2 साल में पूरी छूट मिली थी, लेकिन मेरी आशा इससे ज्यादा थी. माकन ने कहा कि मैं नैतिक जिम्मेदारी के नाते दिल्ली के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देता हूं. मैं अगले एक वर्ष तक किसी पद को स्वीकार नहीं करुंगा बस एक कार्यकर्ता के तौर पर काम करुंगा.
संबित पात्रा का केजरीवाल पर निशाना
रुझानों में बड़ी जीत के बाद संबित पात्रा ने प्रेस कांफ्रेंस की. प्रेस कांफ्रेंस में पात्रा ने कहा कि इनकी सरकार ने पहले कहा था कि कुछ नहीं चाहिए, कुछ नहीं है जो कुछ सामने आएगा उसके लूट लेंगे. सबसे बड़ा बंग्ला लेंगे, जनता की सेवा करेंगे और 16 हजार की थाली खा लेंगे. जनता की जेब से 4 करोड़ निकाल कर अपने वकील को दे देंगे. संबित पात्रा बोले कि बीजेपी की जीत शहीदों को समर्पित, केजरीवाल को सबक लेना चाहिए. बीजेपी की प्रचंड जीत हुई है. जीत को सर झुकाकर स्वीकार करते हैं. उन्होंने कहा कि केजरीवाल में अहंकार दिखता है.
हार स्वीकार करें केजरीवाल
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ये जीत पीएम मोदी की नीतियों और जनता के विश्वास की जीत है. उन्होंने कहा कि केजरीवाल को बड़ा दिल रखते हुए हार को स्वीकार करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मैं आम आदमी पार्टी पर कोई तंज नहीं कसूंगा, उनकी मर्जी है कि चाहे वे धरना करें या आंदोलन करें. नितिन गडकरी ने कहा कि पुराने पार्षदों को टिकट ना देना हमारी रणनीति का हिस्सा था.
मोदी लहर नहीं ये है ईवीएम की लहर
आप नेता गोपाल राय ने कहा कि दिल्ली चुनावों के जो परिणाम आएं हैं, पिछले 10 साल एमसीडी में बीजेपी रही है और भ्रष्टाचार किया है. लेकिन उसके बाद फिर भी जो जीत मिली है, यह मोदी लहर नहीं है, वह ईवीएम की लहर है. गोपाल राय ने कहा कि जो लहर विधानसभा चुनाव में ईवीएम की लहर चली थी वही लहर यहां भी चली है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की जीत या हार काफी छोटी चीज है. लेकिन इस देश को लोकतंत्र बचाने के लिए सोचना पड़ेगा. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी अपनी हार की समीक्षा करेगी. बीजेपी लोकतंत्र को खत्म करना चाहती है, इसको लेकर पूरे देश को सोचना पड़ेगा.
आशुतोष बोले लोकतंत्र की हत्या कर रही है बीजेपी
आप नेता आशुतोष ने कहा कि जिस तरह के नतीजे आए हैं, उससे साफ है कि लोकतंत्र की हत्या की जा रही है. बीजेपी पिछले 10 साल एमसीडी की सत्ता में है और भ्रष्टाचार करती आई है, फिर भी उसका जीतना काफी खराब है. उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में काफी काम किया है. पिछले 10 सालों में बीजेपी ने कोई अच्छा काम नहीं किया.

 

 

http://www.naqeebnews.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *