Delhi में ठंड और कोहरे का प्रकोप जारी, न्यूनतम तापमान रहा 7.8

नयी दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आज लोगों को इस मौसम के सबसे ठंडे और अधिक कोहरे वाले दिन का सामना करना पड़ा। दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 7.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। घने कोहरे का राजधानी में रेल एवं विमानन सेवा पर असर पड़ा। Delhi

Delhi fogघने कोहरे के कारण रेल सेवा बाधित रही। कोहरे के कारण लगभग 42 यात्री ट्रेनें देरी से चलीं और चार ट्रेनों के समय में सुबह परिवर्तन किया गया जिसके कारण यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

कोहरे के कारण इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक घरेलू उड़ान को रद्द करना पड़ा जबकि तीन अंतरराष्ट्रीय विमानन सेवाएं प्रभावित हुईं। हालांकि, राजधानी का अधिकतम तापमान कल के अधिकतम तापमान के मुकाबले आज एक डिग्री सेल्सियस अधिक रिकार्ड किया गया।

मौसम विभाग के एक प्रवक्ता के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में भी शहर में इसी तरह का मौसम बने रहने का अनुमान लगाया है।

मौसम विभाग ने शनिवार सुबह राजधानी दिल्ली के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने का अनुमान लगाया है। मौसम विभाग ने शनिवार को राजधानी दिल्ली का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस जबकि न्यूनतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान लगाया है।
www.naqeebnews.com

# Delhi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *