Brad Ppitt ने बच्चों के संरक्षण को लेकर एंजेलिना पर किया पलटवार

लॉस एंजेलिस। एक दूसरे से अलग होने के बाद भी हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट ने अभिनेत्री एंजेलिना जोली का आपसी विवाद अभी थमा नहीं है। अब खबर है कि ब्रैड पिट ने बच्चों के संरक्षण के मामले को लेकर एंजेलिना पर पलटवार किया है। दिनों दिन दोनो स्टार्स की बीच लड़ाई कम होने की बजाय बढ़ती ही जा रही है। Brad Pitt

Brad Pitt angelina jolie

बच्चों का सरंक्षण समझौता सार्वजनिक

पिट की टीम ने कैलिफोर्निया की अदालत में जो कागजात जाखिल किए हैं उसमें उन्होंने यह आरोप लगाया है कि अभिनेत्री ने हाल ही में अदालत में दायर किए गए इस मामले के दौरान बच्चों के संरक्षण से संबंधित समझौते का पूरा विवरण सबके सामने सार्वजनिक रूप से जाहिर कर दिया। दावे के अनुसार, जोली पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने मानसिक स्वास्थ्य और थेरेपेस्टि के बारे में सार्वजनिक रूप से खुलासा कर दिया। अभिनेत्री खुद को संवेदनशील जानकारी जाहिर करने से नहीं रोक सकी हैं। उनका खुद पर कोई नियंत्रण नहीं है।

अगली सुनवाई  17 जनवरी को होगी

कागजात के मुताबिक, बच्चों के हित में समझौता होने के बाद भी जोली ने इसकी अनदेखी की है। अभिनेता ने न्यायाधीश रिचर्ड जे. बर्ज से इस मामले के दस्तवेजों को सील करने का अनुरोध किया है। इस मामले की अगली सुनवाई अगले साल 17 जनवरी को होनी है। जोली के करीबी सूत्र ने वेबसाइट ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ को बताया, यह जोड़ा दस्तावेजों को सील करने पर राजी हो गया था और पिट द्वारा अनावश्यक रूप से ऐसे कागजात पेश किए गए हैं। हालांकि, पिट की टीम के एक सूत्र ने कहा, अगर दोनों इस पर राजी हो गए होते तो फिर 17 जनवरी की सुनवाई की जरूरत ही नहीं पड़ती।

www.naqeebnews.com

# Brad Pitt

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *