रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अमरीकी दौरा सुरक्षा मामलों को बढ़ावा देगा

भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अमरीका का दौरा करेंगे। राजनाथ सिंह के इस दौरे को कई तरह से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। राजनाथ सिंह 23 अगस्त को अमरीका जाएंगे और वह 26 अगस्त तक वहां रहेंगे।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का अमरीकी दौरा सुरक्षा मामलों को बढ़ावा देगा

दोनों देशों के मध्य रक्षा मामलों में सहयोग और मज़बूती के अलावा इसे संबंधों को नई गति देने वाला भी बताया जा रहा है।

भारतीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह अमरीकी रक्षा सचिव लॉयड आस्टिन के निमंत्रण पर 26 अगस्त तक वहां रहेंगे। अमरीकी रक्षा सचिव के साथ बैठक के अलावा रक्षा मंत्री राष्ट्रपति के राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के सहायक जेक सुलविन से भी मुलाकात करेंगे। इस मुलाक़ात में रक्षा सहयोग की मजबूती पर चर्चा होगी।

बताते चलें कि प्रधानमंत्री मोदी भी न्यूयॉर्क यात्रा पर जाने वाले हैं और ऐसे में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की इस यात्रा को काफी अहम माना जा रहा है।

इससे भारत और अमरीका के बीच वैश्विक रणनीतिक साझेदारी के व्यापक होने की उम्मीद है। इस यात्रा में रक्षा मंत्री अमरीकी रक्षा उद्योग के साथ गोलमेज बैठक भी करेंगे। जिसमे भविष्य के रक्षा समझौतों पर चर्चा भी होगी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक़, रक्षा मंत्री इस दौरे में अमरीकी फर्म जनरल इलेक्ट्रिक की तरफ से हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड को जीई-एफ404 टर्बोफैन इंजन की आपूर्ति में हो रही देरी के मुद्दे को भी उठाएंगे।

भारतीय वायुसेना को तेजस एमके1ए की डिलीवरी इंजनों की आपूर्ति 31 मार्च 2024 तक होनी थी, लेकिन इसमें अब कई महीने की देरी हो रही है। साथ ही खबर है कि भारत तेजस मार्क-2 वर्जन लाने की भी तैयारी कर रहा है।

रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों देशों के मध्य जेवलिन एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल और स्ट्राइकर आर्मर्ड व्हीकल जैसे प्रमुख रक्षा प्लेटफार्मों के सह-उत्पादन को लेकर भी चर्चा होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *