दीपिका पादुकोण ने अपने सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम पेज पर एक वीडियो शेयर किया है। यह वीडियो बताता है कि अब दीपिका की शोहरतों में एक और हुनर जुड़ गया है। दरअसल अब दीपिका मेटा एआई की नई आवाज बन रही हैं।

जहाँ इस खबर को साझा करते हुए दीपिका वीडियो में काफी खुश नजर आ रही हैं वहीँ दीपिका के फैंस ने भी वीडियो पर जमकर रिएक्शन दिए हैं। अपने इंस्टाग्राम पर इस वीडियो को शेयर करते हुए दीपिका पादुकोण कहती हैं- ‘मैं मेटा एआई की नई आवाज हूं। क्या आप तैयार हैं?’ इसके बाद वह अपनी आवाज के अलग-अलग सैंपल रिकॉर्ड करती हैं। इस दौरान दीपिका को काफी एंज्वॉय करते देखा जा सकता है।
दीपिका का नाम अब उन ग्लोबल सेलेब्रिटीज में शामिल हो गया है, जिन्होंने अपनी आवाज एआई असिस्टेंट को दी है। अभी तक हॉलीवुड स्टार्स ऑक्वाफिना और जुडी डेंच का नाम इससे जुड़ा था।
दीपिका और मेटा एआई के बीच यह साझेदारी जहाँ एक ओर तकनीक और संस्कृति के बीच एक मजबूत मेल दिखाती है वहीँ मौजूदा दुनिया में भारतीय पहचान को विस्तार भी देती है।
इस अप्रोच के साथ दीपिका पादुकोण ने मेटा एआई की आवाज़ बनने वाली पहली भारतीय सेलिब्रिटी बन चुकी हैं। भारत से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक, उनकी आवाज़ अब छह देशों में संवादों को आगे ले जाएगी।
दीपिका की वीडियो पर उनके फैंस भी काफी खुश नज़र आ रहे हैं। इन चाहने वालों ने भी स्टोरी पर अपने रिएक्शन दिए हैं। दीपिका की अपकमिंग फिल्म की बात करें तो वह साउथ एक्टर अल्लू अर्जुन के साथ भी एक फिल्म में नजर आएंगी। इस फिल्म को एटली डायरेक्ट कर रहे हैं। फिल्म का नाम ‘AA22xA6’ है। इसके अलावा दीपिका इन दिनों ‘किंग’ कर रही हैं। शाहरुख़ खान के अलावा इस एक्शन फिल्म में उनकी बेटी सुहाना खान भी अदाकारी कर रही हैं।














