दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नन्हें मेहमान के आने की खबर दी

डिंपल गर्ल दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह ने जल्द ही अपने घर नन्हें मेहमान के आने की पुष्टि की है। दीपिका और रणवीर ने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट शेयर किया है।

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने नन्हें मेहमान के आने की खबर दी

 

इस पोस्ट में दीपिका और रणवीर सिंह ने ऐलान किया है कि कपल इस साल सितंबर महीने में अपने पहले बच्चे का स्वागत करने जा रहा है।

इस पोस्ट में दोनों ने नीला और गुलाबी रंग साझा किये हैं। इनके पहले बच्चे के आने की खबरें कई दिनों वायरल से हो रही थीं, जिसकी पुष्टि अब खुद दीपिका और रणवीर ने की है।

दीपिका और रणवीर ने कुछ बरस तक डेटिंग के बाद शादी की थी। इस जोड़े ने नवंबर 2018 में इटली में एक निजी समारोह में शादी की।

वहीं हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका पादुकोण से उनके मां बनने के प्लान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, ‘बिल्कुल, मुझे और रणवीर को बच्चे बहुत पसंद हैं, हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हमारे पास एक बच्चा होगा।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *