दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हुईं दीपिका

लंदन फेशियल प्लास्टिक सर्जरी सेंटर ने दुनिया की सबसे हसीन महिलाओं के लिस्ट का भी खुलासा कर दिया है। इस लिस्ट में एक भारतीय एक्ट्रेस भी शामिल हैं।

दुनिया की दस सबसे खूबसूरत महिलाओं में शामिल हुईं दीपिका

इस लिस्ट में टॉप टेन में जगह पाने वाली दीपिका पादुकोण इकलौती भारतीय एक्ट्रेस हैं। दुनिया की सबसे खूबसूरत महिलाओं की लिस्ट में दीपिका ने 91.22% स्कोर पाने के साथ 9वां स्थान हासिल किया है।

गौरतलब है कि इसी क्रम में हैंडसम पुरुषों के बारे में जारी सूची में शाहरुख खान टॉप टेन में न सिर्फ अपनी जगह बना चुके हैं बल्कि इसमें शामिल होने वाले पहले भारतीय भी बन गए हैं।


गोल्डन रेश्यो की महिला लिस्ट में दीपिका ने 91.22% स्कोर के साथ 9वां स्थान हासिल किया है वहीँ हैंडसम पुरुषों वाली लिस्ट में शाहरुख खान ने 86.76% स्कोर हासिल करते हुए दसवें स्थान पर जगह बनाई है। दोनों इस सूची में आने वाले एकमात्र भारतीय एक्टर हैं।


रिसर्च में दावा किया गया है कि दीपिका पादुकोण ने गोल्डन रेश्यो के जरिए इस लिस्ट में अपना मुक़ाम हासिल किया है। इसमें सुंदरता के प्रतिमान Phi (1.618) फार्मूले के तहत तय किए जाते हैं।

इसके लिए वैज्ञानिक तौर पर एक्सपर्ट्स चेहरे की लंबाई, फीचर्स और उनके बीच डिस्टेंस आदि को मापकर सबसे ज्यादा Phi (1.618) के करीब वाले चेहरों को शार्ट लिस्ट करते हैं।

बताते चलें कि गोल्डन रेश्यो की हैंडसम पुरुषों वाली लिस्ट में शाहरुख खान ने 86.76% स्कोर हासिल करते हुए दसवें स्थान पर जगह बनाई है। शाहरुख़ इस सूची में आने वाले एकमात्र भारतीय एक्टर हैं।

वैज्ञानिक तौर पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का खिताब ब्रिटिश एक्ट्रेस जोडी कॉमर को मिला है। उन्होंने 94.52% का स्कोर हासिल किया है। इस सूची में जेंडाया (94.37%), बेला हदीद (94.35%), बेयोंसे (92.44%) और एरियाना ग्रांडे (91.81%) स्कोर हासिल करने वाली महिलाऐं हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *