आकाशीय बिजली से मरने वालों को अखिलेश का मुआवज़ा

 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने यूपी के जनपद बांदा में आकाशीय बिजली गिरने से हुई किसानों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है, उन्होंने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए दिये जाने की घोषणा की है।

Akhilesh_Yadav1

अखिलेश यादव ने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की । जानकारी देते हुए राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि यह आर्थिक सहायता मृतकों के आश्रितों को कृषक दुर्घटना बीमा राशि के अतिरिक्त दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *