दयाशंकर की तलाश में छापेमारी, जल्द होंगे गिरफ्तार

लखनऊ। बसपा प्रमुख मायावती के खिलाफ सार्वजनिक रूप से अभ्रद टिप्पणी करने वाले बीजेपी से बाहर किये जा चुके दया शंकर सिंह को जल्द गिरफ्तार किया जायेगा। यूपी के एडीजी कानून एवं व्यवस्था दलजीत चौधरी के मुताबिक उनकी तलाश में छापेमारी जारी है। यूपी पुलिस नेपाल बार्डर पर भी नजर रखे है।

daljeet-singh

एडीजी कानून एवं व्यवस्था के मुताबिक यूपी के कई जिलों में उनके करीबियों के यहां छापेमारी की गयी है। दयाशंकर सिंह की गिरफ्तारी जल्द ही की जाएगी। दयाशंकर के मिलने की जिन जिलों में संभावना है उन जिलों के पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिये गये हैं। उनके निर्देशन में छापेमारी की जा रही है। राजधानी में पुलिस की कई टीमें गठित की गयी हैं। ये टीमें गिरफ्तारी के लिये इलेक्ट्रिानिक सर्विलांस का सहारा भी ले रही हैं। पूर्वांचल के कई जिलों में भी छापेमारी की जा रही है। नेपाल सीमा पर भी चौकसी तेज़ कर दी गयी है। गौरतलब है कि बीएसपी सुप्रीमो मायावती के खिलाफ अशोभनीय टिप्पणी के बाद दयाशंकर सिंह के खिलाफ हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *