चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान डांसिंग रोबोट और ड्रोन शो का शानदार प्रदर्शन

चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान लेटेस्ट टेक्नोलॉजी को शानदार तरीके से दिखाया जा रहा है। लूनर न्यू ईयर के मौके पर देश में रंगारंग सेलिब्रेशन शुरू हो रहे हैं, और इन सेलिब्रेशन में मॉडर्न टेक्नोलॉजी के साथ परंपराएं भी मिलती हुई दिख रही हैं।

चीन में स्प्रिंग फेस्टिवल के दौरान डांसिंग रोबोट और ड्रोन शो का शानदार प्रदर्शन

हर साल इस भव्य आयोजन को सीएमजी (China Media Group) द्वारा प्रसारित किया जाता है और इसे दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी कार्यक्रमों में एक माना जाता है।

इस बार कार्यक्रम की सबसे खास इंसानों जैसे रोबोट्स की कुंग फू परफॉर्मेंस रही। रोबोट्स ने संतुलित और सटीक मूवमेंट्स के साथ मार्शल आर्ट स्टेप्स दिखाए, जो देखने में बिल्कुल इंसानों जैसे लग रहे थे. उनकी टाइमिंग, बैलेंस और समन्वय ने यह बता दिया कि रोबोटिक्स तकनीक किस स्तर तक पहुंच चुकी है।

चीन में लूनर न्यू ईयर की शुरुआत का जश्न मनाने के लिए हुए सेलिब्रेशन के कुछ शानदार नज़ारों के वीडियो और तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।इसमें ये रोबोट्स अपने कुंग फू सहित अन्य करतब से दर्शकों का दिल जीत रहे हैं।

शंघाई में हुए ह्यूमनॉइड रोबोट गाला में 200 से ज़्यादा ह्यूमनॉइड रोबोट ने डांस, मार्शल आर्ट और एक्रोबेटिक्स का शानदार परफॉर्मेंस दिया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इसके अलावा लूनर न्यू ईयर की शुरुआत में चीन के शहर शेनझेन का आसमान एक शानदार ड्रोन शो से जगमगा उठा। यह ड्रोन शो अमरीकी कंपनी राल्फ लॉरेन ने ऑर्गनाइज़ किया था, जिसमें लूनर न्यू ईयर के मौके पर ‘शेन्ज़ेन टैलेंट पार्क’ में 4,000 से ज़्यादा ड्रोन अलग-अलग तरह की आकर्षक तस्वीरें लेते दिखे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *