बंगाल की खाड़ी में चक्रवात ‘यास’ हुआ मजबूत, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

बंगाल की खाड़ी में उठे निम्न दाब के केंद्र ने अब चक्रवात ‘यास’ उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने लगा है। इसकी गति तेज होने के साथ ये भीषण चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात 'यास' हुआ मजबूत, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक़ अगले 24 घंटों के दौरान गंभीर चक्रवाती तूफान उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ना जारी रखेगा, और 26 मई की सुबह तक उत्तर ओडिशा और पश्चिम बंगाल तटों से टकराएगा। इस बीच तूफानी हवाएं 180 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से चल सकती हैं।


मौसम विभाग ने कहा है कि यास तूफान की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश में 24 मई को बारिश होगी जबकि 25 और 26 मई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।


बंगाल की खाड़ी से सटे पूर्वी तट पर आने वाले यास चक्रवात को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। यास के चक्रवात को देखते हुए 950 अतिरिक्त एनडीआरएफ जवानों को किया गया है। इसके लिए एनडीआरएफ की 46 टीमें, 13 एयरलिफ्ट का इंतिज़ाम किया गया है। इसके पारादीप और सागर द्वीप के बीच 26 मई की दोपहर के आसपास अति भीषण चक्रवाती तूफान के रूप में पहुंचने की संभावना है। मौसम विभाग ने ओडिशा, पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, झारखंड, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम समेत दर्जनभर राज्यों के मुख्य सचिवों को अलर्ट भेजा है। मौसम विभाग के मुताबिक तूफान का असर 27 मई तक रह सकता है।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज ओडिशा, आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों और अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के उपराज्यपाल के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए बैठक करेंगे और चक्रवात यासी के मद्देनजर तैयारियों की समीक्षा करेंगे।

मौसम विभाग ने कहा है कि यास तूफान की वजह से तटीय आंध्र प्रदेश में 24 मई को बारिश होगी जबकि 25 और 26 मई को तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *