बुजुर्ग जोड़े ने सगाई के 63 साल बाद की शादी

नई दिल्ली। आम तौर पर सगाई होने के एक साल के अंदर अंदर कपल्स शादी कर लेते हैं। लेकिन इस कपल ने सगाई के 63 साल बाद शादी की। इस शादी में दुल्हन की उम्र 82 साल तो दूल्हा 86 साल का है। आप जानकर मुस्कुरा उठेंगे कि दोनों एक दूसरे से बेइंतहा प्यार करते हैं। हालांकि यह इन दोनों की पहली शादी नहीं है। दोनों इस बीच पांच शादियां कर चुके हैं। couple get married

couple-get-married

19 साल की उम्र में हेलेन एंड्री को वर्ष 1953 में अपने कॉलेज के हैंडसम डेवी मोकीज से प्यार हो गया था।

डेवी आर्टिस्ट थे इसलिए हेलेन के मां बाप उन्हें पसंद नहीं करते थे। दोनों ने सगाई तो कर ली, लेकिन हेलेन के माता पिता ने उन्हें एक नहीं होने दिया।

हेलेन के मां बाप को डेवी के काम से ऐतराज था। वो नहीं चाहते थे कि उनकी बेटी एक आर्टिस्ट से शादी करे।

मां बाप ने हेलेन की मर्जी के खिलाफ उनकी शादी किसी और से करवा दी। हेलेन ने तीन शादियां की, लेकिन उनकी एक भी शादी सफल नहीं रही। अंत में वो अपनी बेटी डेब्बी विलियम के साथ रहने लगी।

दो साल पहले अचानक उसकी मुलाकात अपने पहले प्यार डेवी से हुई। हेलेन ने डेवी के हस्ताक्षर से उन्हें पहचान लिया, लेकिन वो उनसे मिल नहीं पाई।

हेलेन की बेटी से सोशल मीडिया की मदद से डेवी को ढूंढ निकाला। हेलेन जहां तीन बार विधवा हो चुकी थीं तो वहीं डेवी की भी दो पत्नियां उन्हें छोड़ चुकी थी।

बेटी की मदद से हेलेन ने फिर से डेवी को पा लिया। दोनों ने हाल ही में मैरिज रजिस्टार के दफ्तर में जाकर शादी की और अब हनीमून पर चले गए। डेवी कहते हैं कि अगर आप किसी को दिल से चाहो को अंत अंत तक वो आपको जरुर मिल जाता है।

वहीं जिंदगी के आखिरी पड़ाव में आकर अपने पहले प्यार को पाकर हेलेन काफी उत्साहित हैं। वो कहती हैं कि उन्हें लग रहा है जैसे वो फिर से जवां हो गईं है।

वो जिंदगी के हर पल को डेवी के साथ जीना चाहती है। हनीमून के दौरान ही डेलीमेल से बात करते हुए हेलेन ने बताया कि वो अपनी जिंदगी के आखिरी पलों में डेवी को पाकर बेहद खुश हैं।

www.naqeebnews.com

# couple get married

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *