मार्च के बाद से कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले

नयी दिल्ली 05 जुलाई : देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के घटते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के 40 हजार से कम नये मामले सामने आये हैं, जो 19 मार्च के बाद से एक दिन में आये न्यूनतम मामले हैं।

मार्च के बाद से कोरोना के सबसे कम दैनिक मामले

देश में सक्रिय मामलों की दर कम होकर 1.58 फीसदी, रिकवरी दर बढ़कर 97.11 फीसदी और मृत्यु दर 1.32 हो गयी है। इस बीच रविवार को 14 लाख 81 हजार 583 लोगों को कोरोना के टीके लगाये गये। देश में अब तक 35 करोड़ 28 लाख 92 हजार 046 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।



केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना के 39,796 नये मामले सामने आने के साथ ही संक्रमितों का आंकड़ा बढ़कर तीन करोड़ पांच लाख 85 हजार 229 हो गया है। इस दौरान 42 हजार 352 मरीजों के स्वस्थ होने के बाद इस महामारी को मात देने वालों की कुल संख्या बढ़कर दो करोड़ 97 लाख 430 हो गयी है। सक्रिय मामले 3,279 कम होकर चार लाख 82 हजार 071 रह गये हैं। इसी अवधि में 723 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर चार लाख दो हजार 728 हो गया है।

महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों में सक्रिय मामले 5,652 बढ़ने के बाद यह संख्या 1,26,454 हो गयी है। इसी दौरान राज्य में 3378 मरीजों के स्वस्थ हाेने के बाद कोरोनामुक्त होने वालों की तादाद बढ़कर 58,48,693 हो गयी है जबकि 306 मरीजों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा बढ़कर 1,23,030 हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *