बारह हजार से ज्यादा दर्ज हुए कोरोना के मामले

एक दिन में देश में कोरोना के 12,249 नए मामले सामने आए हैं। इस समय कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 4,33,31,645 हो गई है। इस बीच 13 मरीजों की मौत होने से मृतक संख्या बढ़कर 5,24,903 हो गई है।

बारह हजार से ज्यादा दर्ज हुए कोरोना के मामले

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए 2,300 मरीजों की बढ़ोतरी के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 81,687 हो गयी है।

मंत्रालय के मुताबिक उपचाराधीन मामले संक्रमण के कुल मामलों का 0.19 प्रतिशत है। कोरोना के मरीजों की स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 98.60 प्रतिशत है। संक्रमण के चलते 4,27,25,055 लोग बीमारी उबर चुके हैं। इस संक्रमण के कारण मृत्यु दर 1.21 प्रतिशत दर्ज हुई है। 

देश में टीकाकरण अभियान के तहत अभी तक लोगों को 196.45 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *