रजनीकांत की फिल्म कुली 14 अगस्त को रिलीज़ हो रही है। मूवी ने रिलीज से पहले ही जो परचम पहनाया है उससे इसके प्रति लोगों के रुझान का नडजा लगाया जा सकता है। फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है।

भारत में ‘कुली’ की प्री-सेल्स शुक्रवार से शुरू हुई हो गई है। रविवार सुबह तक सिर्फ ओपनिंग डे के लिए ही 10 करोड़ के टिकट बिक चुके हैं, जबकि कुल एडवांस बुकिंग 14 करोड़ तक पहुंच गई है। इनमें 9.98 करोड़ का बिजनेस फिल्म के ओरिजनल तमिल वर्जन से आया है, जबकि तेलुगु और कन्नड़ वर्जन भी अच्छा कर रही है।
फिल्म में रजनीकांत के अलावा नागार्जुन, सत्यराज भी नज़र आएंगे। लोकेश कनगराज निर्देशित मूवी की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है। बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म की टक्कर ऋतिक रोशन और जूनियार एनटीआर की वॉर 2 से होगी।
दुनियाभर में रजनीकांत की फिल्म ने एडवांस बुकिंग से 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जहाँ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुछ दिन पहले ही इसकी टिकट बिक्री शुरू हुई थी वहीँ भारत में फिल्म की एडवांस बुकिंग शुक्रवार से शुरू हुई।
सिनेमा जानकारों का कहना है कि भारत में टिकटों की असली बुकिंग लहर अभी आना बाकी है, ऐसे में रिलीज तक यह आंकड़ा दोगुना होने के कयास लगाए जा रहे हैं।
भारत में कुली ने रिलीज के पहले ही 14 करोड़की कमाई कर ली है और इसने कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी के लाइफटाइम कलेक्शन को पार कर लिया है। फिल्म का 41 करोड़ का ओवरसीज कलेक्शन भी कमल हासन की पिछली फिल्म ‘ठग लाइफ’ की विदेशी कमाई से ज्यादा है। फिल्म कुली में रजनीकांत के साथ-साथ नागार्जुन, सत्यराज, श्रुति हासन मुख्य रोल में दिखेंगे। बॉलीवुड स्टार आमिर खान ने फिल्म में कैमियो रोल प्ले किया है।
Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक़, अंतर्राष्ट्रीय मार्केट में शनिवार तक कुली की एडवांस बुकिंग 40 लाख डॉलर को पार कर गई थी। ट्रेड सूत्रों ने एचटी को बताया कि संडे तक इसका टारगेट 42 करोड़ बताया गया।
हालांकि हिंदी में इस बुकिंग की स्पीड अभी ज़रा कम है और 400 शो में सिर्फ 2500 टिकट बिकने की खबर है। ‘कुली’रजनीकांत फिल्म की अब तक की सबसे बड़ी एडवांस बुकिंग का रिकॉर्ड को पीछे छोड़ देगी, जो जेलर के नाम है। जेलर ने 18 करोड़ का एडवांस बुकिंग कर रिकॉर्ड बनाया था। हालांकि इसका लक्ष्य लियो के 46 करोड़ के रिकॉर्ड को तोड़ने का है।













