21 अगस्त से यूपी के विभिन्न जिलों से होकर रोड शो करेगी कांग्रेस

वाराणसी में सोनिया गांधी के रोड शो को अच्छी प्रतिक्रिया मिलने से उत्साहित कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश में अपनी चुनावी किस्मत बेहतर बनाने के लिए 21 अगस्त से दो यात्राएं शुरू करने की योजना बनाई है। जो प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से गुजरेंगी। पार्टी के महासचिव गुलाम नबी आजाद ने बताया कि वरिष्ठ नेताओं का एक कारवां 33 जिलों में सफर करेगा। जबकि दूसरा कारवां अन्य 33 जिलों से गुजरेगा। यह कवायद नौ अक्तूबर तक चलेगी।

sonia road show

उन्होंने बताया कि एक कारवां में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री पद की उम्मीदवार शीला दीक्षित और अभियान समिति के अध्यक्ष संजय सिंह होंगे। जबकि दूसरे में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राज बब्बर और समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी होंगे। आजाद ने कहा कि हम सिर्फ अपनी संख्या में इजाफा करने के लिए नहीं, बल्कि चुनाव जीतने के लिए लड़ रहे हैं। संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में आजाद के साथ शीला दीक्षित, राज बब्बर और राज्य के कुछ वरिष्ठ नेता भी मौजूद थे।

कांग्रेस पिछले 27 साल से राज्य की सत्ता से बाहर है। उसे 2012 में विधानसभा चुनाव में 403 में से 28 सीटें मिली थी। यहां अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होना है। आजाद ने भाजपा, सपा और बसपा को निशाना बनाते हुए कहा कि इन पार्टियों ने 27 साल में उत्तर प्रदेश को बरबाद कर दिया। उत्तर प्रदेश वह राज्य था, जिसने भारत को प्रधानमंत्री और सभी धर्मों के स्वतंत्रता सेनानी दिए। आजाद ने कहा कि एक यात्रा में शीला दीक्षित और चुनाव प्रचार अभियान समिति के अध्यक्ष संजय सिंह होंगे। जबकि दूसरी में राज बब्बर और समन्वय समिति के अध्यक्ष प्रमोद तिवारी शामिल होंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *