मुंबई में जानलेवा हादसा, पेड़ से टकराई कार; पांच की मौत

मुंबई। गुरूवार तड़के मुंबई में रफ्तार कहर बनकर टूटा। यहां पर एक एक गाड़ी के पेड़ से टकरा जाने के चलते पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है जबकि गाड़ी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि दुर्घटना के वक्त गाड़ी की गति काफी तेज रही होगी। टक्कर इतनी जो जोरदार थी कि गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। फिलहाल, मौके पर पहुंची पुलिस ने पांचों शव को शिनाख्त कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही, पुलिस इस जानलेवा हादसे के कारणों का पता लगा रही है।

Mumbai car

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *