अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है कॉमेडी फिल्म ‘द रिटर्न ऑफ द सरदार’

2012 में रिलीज हुई फिल्म ‘सन ऑफ सरदार’ के सीक्वल ‘सन ऑफ सरदार 2’ की रिलीज डेट से पर्दा हट गया है।

अगले महीने सिनेमाघरों में आ रही है कॉमेडी फिल्म 'द रिटर्न ऑफ द सरदार'

‘सन ऑफ सरदार 2’ का पहला पोस्टर अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस पोस्टर के साथ ही उन्होंने फिल्म की रिलीज डेट भी साझा कर दी है।

पोस्टर के साथ उन्होंने लिखा- ‘द रिटर्न ऑफ द सरदार’ अब 25 जुलाई को नजदीकी सिनेमाघरों में। इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग ‘सरदार इज बैक’ और ‘सन ऑफ सरदार 2’ लिखा।

पहली फिल्म में अजय देवगन के साथ सोनाक्षी सिन्हा नजर आई थी जबकि ‘सन ऑफ सरदार 2’ में अजय, मृणाल ठाकुर के अलावा चंकी पांडे और दीपक डोबरियाल भी हैं। अजय देवगन ने अपने इंस्टाग्राम पर कैप्शन में उन्होंने बताया कि फिल्म 25 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शूटिंग शुरू करने का एक वीडियो अपने इंस्टा पर शेयर किया था। इस वीडियो में अजय अपने सिर पर रूमाल बांधकर गुरुद्वारे में प्रार्थना कर रहे थे। बैकग्राउंड में ‘जो बोले सो निहाल, सत श्री अकाल’ सुनाए दे रहा था। एक्ट्रेस ढोल बजाकर भांगड़ा करते नज़र आई थी। फिल्म की घोषणा साल 2024 में हुई थी।

फिल्म को जियो स्टूडियोज, देवगन फिल्म्स और टी-सीरीज ने मिलकर बनाया है। फिल्म में एक्शन, कॉमेडी और भरपूर ड्रामा देखने को मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *