पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाक़ों में शीतलहर

पहाड़ी इलाकों में होने वाली बर्फबारी के चलते पश्चिमोत्तर भारत में ठंड ने दस्तक दे दी है। मौसम में ये बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के असर के चलते हुआ है।

पहाड़ों की बर्फबारी से मैदानी इलाक़ों में शीतलहर

बदले मौसम में सर्द हवाओं ने उत्तर प्रदेश सहित पंजाब, राजस्थान, हरियाणा, दिल्ली और को अपनी चपेट में ले लिया है। इस दौरान उत्तर भारत के कई राज्यों में न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है और अधिकतम तापमान सामान्य 23.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन राज्यों में दिल्ली अबतक का सीज़न का सबसे सर्द दिन रहा यहाँ गुरुवार को न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पश्चिमोत्तर भारत में न्यूनतम तापमान छह से नौ डिग्री के बीच पहुंच गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक़ इन राज्यों में अगले तीन दिन तक शीतलहर चलेगी। हिमाचल प्रदेश, जम्मू और कश्मीर और उत्तराखंड सहित पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में में गिरते तापमान के साथ बरक़रार रहेगा। इस बीच अच्छी बात ये है कि उत्तर भारत के मैदानी इलाक़ों में आसमान साफ़ होने के कारण धूप से जनजीवन राहत भरा है।

मौसम विभागके अनुसार पश्चिमोत्तर भारत में अगले दो दिनों में दो से चार डिग्री सेल्सियस तक न्यूनतम तापमान में गिरावट आ सकती है। मध्य भारत में अगले दो से तीन दिनों तक 2-3 डिग्री सेल्सियस तक तापमान में गिरावट हो सकती है। इस बीच प्रदेश में अगले सप्ताह से उत्तरी हवाओं का रुख हावी रहने से शीतलहर का असर रहेगा। हिमाचल प्रदेश और कश्मीर में होने वाली बर्फबारी की वजह से मैदानी इलाकों में सर्दी बनी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *