भारत जोड़ो यात्रा के पूरे हुए 100 दिन

07 सितम्बर से शुरू हुई कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के आज 100 दिन पूरे हो रहे हैं। राहुल गांधी के नेतृत्व जारी भारत जोड़ो यात्रा इस समय राजस्थान में। कांग्रेस की यह आज यात्रा अलवर से हरियाणा में प्रवेश करेगी।

भारत जोड़ो यात्रा के पूरे हुए 100 दिन

आज यात्रा अपना 22 किलोमीटर का सफर एक ही फेज में तय ​करने के साथ 100 दिन पूरे कर लेगी। इस अवसर पर आज जयपुर के नए पीसीसी ऑफिस में राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस होगी। राजस्थान में राहुल गांधी की यह पहली प्रेस कॉन्फ्रेंस है। आज राजस्थान में इस यात्रा का 13वां दिन है। आज ही शाम में ये क़ाफ़िला हरियाणा की सरहद में प्रवेश करेगा।

100 दिन पूरे होने पर भारत जोड़ो यात्रा के ट्विटर हैंडल के डिस्प्ले में सम्बंधित फोटो लगाई गई है। इस नए डिस्प्ले में 100 Days Of Yatra लिखा नज़र आ रहा है। भारत जोड़ो यात्रा के 100 दिन पूरे होने पर कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने कहा -“आज इस यात्रा के 100 दिन पूरे हो गए हैं और यह एक बड़ी सफलता साबित हुई है। आम जनता अब राहुल गांधी के असली चेहरे को समझ रही है और इसलिए बीजेपी अब बड़ी मुश्किल में है।”

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से भारत जोड़ो यात्रा की शुरुआत की थी। इसके बाद यह कई राज्यों से होते हुए राजस्थान में है। भारत जोड़ो यात्रा करीब 3750 किलोमीटर का सफर करते हुए फरवरी में कश्मीर पहुंचेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *