अपने ‘खून’ से चिट्ठी लिखने वाली दोनों किशोर बहनों से मिले अखिलेश, न्याय का भरोसा दिलाया

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शनिवार को बुलंदशहर की दो किशोर बहनों से मुलाकात की। दोनों बहनों ने अपनी मृत मां के लिए न्याय की मांग करते हुए मुख्यमंत्री को अपने ‘खून’ से चिट्ठी लिखी थी।

akhilesh

मुख्यमंत्री कार्यालय ने दोनों बहनों के साथ अखिलेश की मुलाकात की एक तस्वीर ट्विटर पर पोस्ट की है।

बुलंदशहर की लतिका और तान्या बंसल ने मुख्यमंत्री अखिलेश को लिखे पत्र में आरोप लगाया है कि गत 14 जून को उसके पिता और घरवालों ने उनकी मां अन्नू बंसल को जिंदा जला दिया। इसकी शिकायत उन्होंने स्थानीय पुलिस से की लेकिन उनकी शिकायत पर कोई ध्यान नहीं दिया। इस घटना के छह दिन बाद अऩ्नू ने दम तोड़ दिया।

दोनों नाबालिग लड़कियों के दर्द से दुखी होकर अखिलेश ने बुलंदशहर के एसएसपी और अऩ्य अधिकारियों को लतिका एवं तान्या के घर जाकर उनसे मिलने और पूरे मामले की जानकारी उन्हें देने के लिए कहा था। इसके बाद अखिलेश ने दोनों बहनों को मिलने के लिए बुलाया। दोनों बहनों ने अखिलेश से करीब आधे घंटे मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने उऩ्हें सभी संभावित मदद और न्याय दिलाने का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रत्येक लड़की को पांच लाख रुपए का मुआवजा और एक फ्लैट उपलब्ध कराएगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि दोनों लड़कियों की पढ़ाई का खर्च भी राज्य सरकार उठाएगी। अखिलेश ने लड़कियों के मामा को नौकरी की पेशकश भी की है। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद लतिका ने कहा कि वह सरकार की कार्रवाई से संतुष्ट है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *