बलूच कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी को बोला धन्यवाद

नई दिल्ली। पीओके को भारत का अभिन्न अंग बताने और बलूचिस्तान में मानवाधिकार के उल्लंघन का मामला उठाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बलूचिस्तान के नेताओं और कार्यकर्ताओं का समर्थन मिला है। बलूचिस्तान के कार्यकर्ताओं ने यह मुद्दा उठाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का शुक्रिया अदा किया।

Narendra-Modi-

महिला बलूच कार्यकर्ता नायला कादरी बलूच ने एक साक्षात्कार में प्रधानमंत्री मोदी को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा, –हम बलूचिस्तान, पाकिस्तान और पीओके की जनता समर्थन के लिए प्रधानमंत्री को शुक्रिया करती है। कादरी ने कहा कि हम उम्मीद करते हैं कि सितंबर में प्रधानमंत्री मोदी इस मुद्दे को संयुक्त राष्ट्र में भी उठाएंगे।

बता दें कि नायला कादरी बलूचिस्तान की उन प्रमुख कार्यकर्ताओं में से एक हैं, जो पिछले लंबे समय से भारत से बलूचिस्तान पर हस्तक्षेप करने की मांग करती रही हैं। वहीं, एक अन्य बलूच कार्यकर्ता हम्माल हैदर बलूच ने बातचीत में कहा कि हम प्रधानमंत्री द्वारा बलूचिस्तान के मुद्दे पर दिए गए बयान का स्वागत करते हैं। यह पहली बार है जब किसी भारतीय प्रधानमंत्री ने बलूच की जनता का समर्थन किया है। उन्होंने कहा, हम धर्मनिरपेक्ष लोग हैं और लोकतांत्रिक सिद्धांतों में विश्वास रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *